6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरों में सादगी से मनाएंगे क्रिसमस

चर्च में 25 को सुबह होगी प्रार्थना

less than 1 minute read
Google source verification
Will celebrate Christmas in homes with simplicity in bhilwara

Will celebrate Christmas in homes with simplicity in bhilwara

भीलवाड़ा।
इसाई समाज की ओर से प्रभु यीशु के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार हर साल भीलवाड़ा के चर्च में उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते तथा शहर में धारा 144 लगने के कारण क्रिसमस के त्योहार की रौनक नजर नहीं आएगी। इस बार शहर के कृषि उपज मंडी के सामने स्थित चर्च में क्रिसमस के त्योहार पर आयोजन नहीं होंगे। इस कारण अभी सजावट का काम भी शुरू नहीं हो पाया है।
गुडवीन मसीह ने बताया कि दिसंबर माह के पहले रविवार को आने वाले वाइट संडे से ही क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो जाती है, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि क्रिसमस पर कोई आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धारा 144 लगने और कोविड-19 की पालना में आयोजन नहीं किए जाएंगे।प्रभु यीशु ने मानवता की भलाई का संदेश दिया है। कोरोना के दौर में मानवता की भलाई के लिए और सरकार के निर्देशों की पालना में इस बार क्रिसमस पर कोई आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्रिसमस पर चर्च में बाहर की तरफ सजावट की जाएगी।
गौरतलब है कि क्रिसमस के अवसर पर चर्च में सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में लोग चर्च में प्रार्थना करने और मोमबत्तियां जलाने के लिए आते हैं। यहां मेले जैसा माहोल रहता है। लेकिन इस बार यहां आयोजन तो होगा लेकिन सादगी के साथ लोग प्रार्थना करेंगे। कोई भी कार्यक्रम धूमधाम से नहीं होने से क्रिसमस का पर्व फीका ही रहेगा। इसे लेकर रविवार को एक बैठक का आयोजन भी किया गया है। इसमें भी यह पर्व अपने-अपने घरों में ही सादगी से मनाए जाने का निर्णय किया है।