फूलियाकलां क्षेत्र के धनोप गांव में बुधवार रात घरों में आए हाई वेल्टॉज के कारण करंट दौड़ पड़ा। एक घर में खाना बना रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हंगामा खड़ा हो गया। डिस्कॉम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। चौपाल लगाकर ग्रामीण मुआवजे पर अड़ गए। घटना को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात समझाइश के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। हाईवॉल्टेज के कारण घरों में टीवी, फ्री व अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण भी जलकर खराब हो गए।