आसींद. पुरानी परासोली गांव में मंगलवार को 11 हजार केवी के विद्युत पोल में करंट आने से बालिका की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रूपालाल बलाई की दस वर्षीय बेटी नौरती खारी नदी के पास बकरियां चरा रही थी कि एक बकरी पोल के पास गई, जिसमें करंट आ रहा था। बकरी इसकी चपेट में आ गई तो नौरती उसे बचाने दौड़ी। इससे दोनों की करंट से मौत हो गई। पता लगने पर ग्रामीण जमा हो गए। आसींद पुलिस व बदनोर से विद्युत निगमकर्मी भी आए। लाइन बंद करा बालिका के शव को आसींद मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर बालिका का शव परिजनों के सुपुर्द किया।