शहर के पटेल नगर इलाके में आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर रविवार को क्षेत्रीय महिलाओं ने मीरा सर्कल रोड पर जाम लगा दिया। महिलाएं अपनी मांग को लेकर करीब एक घंटे से प्रदर्शन किया। सूचना पर मौके पर पहुंची प्रतापनगर थाना ने समझाइश कर जाम खुलवाया।जानकारी के अनुसार पटेल नगर व आसपास की कॉलोनियों की बड़ी संख्या में महिलाएं मीरा सर्कल रोड पर जमा हुई, जहां उन्होंने रोड जाम कर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की।