7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा में मोहल्ला कमेटी की संभालेगी महिलाएं कमान

भीलवाड़ा शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में गठित मोहल्ला कमेटी में अब महिलाएं सक्रिय भूमिका निभाएगी और क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने के लिए मुहिम शुरू करेगी। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में बीट प्रभारी व थाने की सूचनाओं का साइन बोर्ड लगाने के साथ ही पुलिस के साथ सेक्टर वाइज संवाद भी करेगी, इतना ही नहीं जरूरतमंद व पीडि़त महिलाओं की मदद भी करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 28 Jul 2021, 11:01 AM IST

mp human rights commission latest news

मानवाधिकार आयोग ने दो मामलों में कलेक्टर और एसपी से मांगा जवाब

भीलवाड़ा। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में गठित मोहल्ला कमेटी में अब महिलाएं सक्रिय भूमिका निभाएगी और क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने के लिए मुहिम शुरू करेगी। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में बीट प्रभारी व थाने की सूचनाओं का साइन बोर्ड लगाने के साथ ही पुलिस के साथ सेक्टर वाइज संवाद भी करेगी, इतना ही नहीं जरूरतमंद व पीडि़त महिलाओं की मदद भी करेगी।

राजस्थान पत्रिका के पुलिस पब्लिक संवाद अभियान से प्रेरित हो कर कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न संगठनों की महिला प्रतिनिधियों ने यह बीड़ा उठाया। कोतवाली थाना परिसर में सोमवार को कोतवाली प्रभारी दुर्गाप्रसाद दाधीच की अध्यक्षता में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम मेंं शहर की संभ्रात महिलाओं ने क्षेत्र की समस्या उठाई और समाधान के सुझाव भी दिए।

गश्त रहे मुस्तैद, लोगों को रोके व टोकें
संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने कहाकि थाना क्षेत्र में चेतक व अन्य वाहनों से पुलिस कर्मी गश्त जरूर करते है, लेकिन वह सिर्फ घूमते ही रहते है, उन्हें रूक कर लोगों से बातचीत करनी चाहिए व संदिग्ध लोगों को रोकना व टोकना चाहिए। महावीर पार्क में शराबी व असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है, इससे आमजन यहां जाने से कतराते है।

मनचलों पर लगे लगाम
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शैक्षणिक संस्थान एवं कोचिंग सेंटरों के आसपास युवतियोंं व छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर चिंता जताई, चेन स्केचिंग की घटनाओं पर रोकथाम व मोहल्लों में होती छोटी मोटी चोरियों पर अंकुश लगाने की बात कही। बाजार नम्बर दो में सुबह नौ बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मनचले तेज गति से बाइक चलाते है और उनके साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण करते है।

डरें नहीं, करें मुकाबला
कोतवाली प्रभारी दाधीच ने प्रत्येक महिला की बात सुनी और कोतवाली पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को डरना नहीं वरन निर्भीक रहना चाहिए, यदि कोई वारदात होती है या उन्हें लगता है कि घटना हो सकती है तो पुलिस को तुरंत सूचित करना चाहिए। दाधीच ने कहा कि कॉलोनियों व सेक्टरों में सीसी कैमरे लगाने से पुलिस को मदद मिलेगी। उन्होंने सीएलजी व शांति समिति की बैठकों में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया और कहा कि मोहल्ला कमेटियों की कमान क्षेत्र की जानकार महिलाओं को संभालनी चाहिए।

संवाद में ये बोले
संवाद में पूर्व सभापति मंजू पोखरना व पूर्व सभापति मधु जाजू के साथ ही चन्द्रा रांका, पुष्पा गोखरू, सुमन सोनी, पुष्पा मेहता, अर्चना सोनी, उषा बिहानी, विजयलक्ष्मी बोहरा, दीपमाला लोट, उषा डोसी, रचना मेहता, मनीषा खचांजी, रजनी जैन, निशा सोनी, सुशीला चौधरी, अरुणा बापना, कला कुदाल व मृमताज बेगम ने सुझाव रखे।