भीलवाड़ा.
राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में एक बड़ा रेकार्ड बन रहा है। यहां ऐसा प्लांट स्थापित किया गया है, जहां खराब हो चुके टायरों को रिसाइकिल कर सड़कें बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। भीलवाड़ा जिले के रूपाहेली में ऐसा संयंत्र बनाया गया है, जिसमें खराब हो चुके टायरों को रिसाइकिल कर सड़कें बनाने में काम लिया जा रहा है। टायरों से गैस व तेल तैयार किया जाता है, जो सड़क व सीमेंट उद्योग में इस्तेमाल होता है। इसे विश्व का पहला पायरोलिसिस प्लांट बताया जा रहा है। प्लांट में देश भर से खराब हो चुके टायर ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी इस्तेमाल हो चुके टायर मंगवाए जा रहे हैं।