
Worried about future and employment if Kishan's job is left, he himsel
भीलवाड़ा. हमीरगढ़ के एक युवक पर दस दिन पूर्व नकाबपोशों ने हमला नहीं कि बल्कि उसने खुद की ही हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। नौकरी छूट जाने और बेरोजगार हो जाने से वह अवसाद में आ गया था। हमीरगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाप्रभारी सुरेन्द्र गोदारा ने बताया कि 9 दिसम्बर को हमीरगढ़ निवासी किशन शर्मा ;18द्ध को घायल हालत में एमजीएच भर्ती कराया गया था। उस समय पुलिस को दिए बयान में किशन ने बताया था कि वह दोपहर में शौच के लिए घर से निकला। जंगल में किसी ने पीछे से उसके सिर पर लाठी से वार कर दिया। पीछे घूमा तो उसे तीन.चार नकाबपोश लोग नजर आए थे। उसके बाद वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसके गला और हाथ की नसें कटी मिली। पुलिस ने किशन की हालत सामान्य होने पर उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह बारहवीं तक पढ़ा हुआ है। वह भीलवाड़ा के बड़ला चौराहे के निकट काम सीखने के लिए दुकान पर कम्प्यूटर का काम करता था। वहां से उसे हटा दिया। ऐसे में वह बेरोजगार हो गया। उसे दोस्त ताने मारते थे। अपने भविष्य व रोजगार को लेकर अवसाद में हा गया। इसके चलते उसने खुद ही अपने हाथ की नसें ब्लेड से काट ली।
Published on:
20 Dec 2020 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
