8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह क्या, गुरुजी सुबह पांच बजे बच्चों को उठा देते है

गुरुजी मजबूती से यदि अपने शिष्यों का हाथ थाम ले और उन्हें परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम देने के लिए प्रेरित करे तो मान कर चलिए उन बच्चों का भविष्य उज्जवल है। बच्चों के ऐसी ही शिक्षा देने के लिए राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरसनी के शिक्षक कमल किशोर अल सुबह से लेकर रात ढलने तक कड़ी मेहनत कर रहे है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 3 Mar 2023, 11:07 PM IST

barasanee ke shikshak kamal kishor

barasanee ke shikshak kamal kishor

बरसनी के शिक्षक कमल किशोर विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर बढ़ाने का कोई अवसर नहीं छोड़े है। वह नित नए नवाचार कर रहे है। बच्चों का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहे, इसके लिए वह अब बच्चों के साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक कर रहे है।

वह प्रतिदिन सुबह 5 बजे विद्यार्थियों को फोन करके उठाते है ,विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं या नहीं यह देखने उनके घर भी जाते है। 12 वीं के विद्यार्थी मुस्कान खटीक ,तनवीर शर्मा,राहुल खटीक ने बताया कि कमल सर ने सभी विद्यार्थियों की दिनचर्या बनवाई है, जिसमे प्रातः 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक का व्यस्त योजना है । सर, 5 बजे फोन करके हमे जगाते है ,हमारे माता पिता से पूछते भी है और कभी कभी 5 बजे ही यह देखने की हम पढ़ रहे है या नही हमारे घर भी आ जाते है । इससे हम जल्दी उठ पाते है और पढ़ाई करते है। अभिभावक राकेश खटीक,जमनालाल रेगर ,रमेश खटीक,महावीर वैष्णव भी शिक्षक के नवाचार से खुश है।

शिक्षक कमल किशोर ने बताया कि इसके लिए पहले अभिभावकों से विद्यार्थी की दिनचर्या पूछता हूं, उनसे जल्दी जगाने की अनुमति लेता हूं । परीक्षा के एक माह पूर्व का समय बहुत कीमती होता है ,विद्यार्थी परिजनों की बजाय अध्यापक का कहना अधिक मानते है इसलिए अगर मेरे एक महीने तक जल्दी जगाने से विद्यार्थियों का परिणाम थोड़ा भी बढ़ता है तो यह मेरे कर्तव्य के लिए बहुत सुखद है। उल्लेखनीय है कि अध्यापक कमल किशोर गत 4 वर्षो से प्री बीएड व प्री बीएसटीसी के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग भी करा रहे है इससे अब तक 25 से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न पाठ्यक्रमो में चयन भी हो चुका है।