9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Fest: कोहरे के बीच योग ने भरी पुलिस जवानों में ऊर्जा

राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण का 25 वां स्थापना दिवस 1 जनवरी कोपुलिस लाइन मैदान पर योगाभ्यास : सेहत को लेकर जागरूक रहने का संदेश दियाअफसरों व जवानों ने उत्साह लिया भाग

2 min read
Google source verification
राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस पर योग शिविर ,राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस पर योग शिविर ,राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस पर भीलवाड़ा पुलिस लाइन में आयोजित योग शिविर में हिस्सा लेते पुलिस अधिकारी व कर्मचारी,Patrika Fest: कोहरे के बीच योग ने भरी पुलिस जवानों में ऊर्जा

राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस पर योग शिविर ,राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस पर योग शिविर ,राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस पर भीलवाड़ा पुलिस लाइन में आयोजित योग शिविर में हिस्सा लेते पुलिस अधिकारी व कर्मचारी,Patrika Fest: कोहरे के बीच योग ने भरी पुलिस जवानों में ऊर्जा

भीलवाड़ा में सुबह शहर में घना कोहरा छाया था। घने कोहरे के बीच पुलिस अफसर व जवान पुलिस मैदान में ठिठुरते हुए पहुंचे लेकिन योग-प्राणायाम के आसानों का अभ्यास किया तो न केवल सर्दी छूमंतर हो गई, बल्कि सभी का मन-मष्तिस्क तरोताजा हो गया। सभी ने योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। मौका था राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण के 25 वें स्थापना दिवस के तहत पुलिस लाइन में आयोजित योग शिविर का। पत्रिका फेस्ट के तहत के आयोजित शिविर में पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह, एएसपी विमलसिंह नेहरा ने योग शिविर की शुरुआत की। आत्मबोध योग संस्थान, चित्तौड़गढ़ के योग प्रशिक्षक पुरुषोत्तम सोनी व हंसा सुखवाल ने पुलिसकर्मियों को योगाभ्यास कराया। सोनी योग के एक-एक आसन के बारे में बताते रहे और सुखवाल ने योग-क्रियाओं को डेमो दिया। प्रतिभागियों उनके डेमो के साथ योगाभ्यास किया। सर्द मौसम के बावजूद पुलिसकर्मियों में योग के प्रति जोश और जुनून कम नहीं था। पुलिसकर्मियों ने योग और प्राणायाम को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इससे वह तनावभरी जिंदगी में योग से रस घोल सकें। राजस्थान पत्रिका के सम्पादकीय प्रभारी कानाराम मुण्डियार ने सभी का आभार जताया।

आसन कर बताए तो गूंजी तालियां
श्रीराम योग सेंटर भीलवाड़ा के योग प्रशिक्षिक गोकुल शर्मा, कमलेश वैष्णव, किशन सुथार तथा यशोदा वैष्णव ने हठयोगी अभ्यास व कठिन योगासन का प्रदर्शन किया। उनके अनूठे अभ्यास को देखकर पुलिसकर्मी तालियां बजाते रहे।

धन्यवाद पत्रिका : सामाजिक सरोकार में अग्रणी रहा
राजस्थान पत्रिका सामाजिक सरोकार में हमेशा अग्रणी रहा है। सेहत की बात हो या सामाजिक जुड़ाव की। पत्रिका ने अपना काम बखूबी किया। सेहत के प्रति जागरूकता के लिए ऐसा आयोजन पुलिस लाइन में कराने के लिए पत्रिका का धन्यवाद। पुलिसकर्मियों को डयूटी के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जिम्मेदारी है। पुलिसकर्मी डयूटी के दौरान वर्दी में रहे। इससे अपराधियों में नकेल कसने में फायदा मिलता है।
- श्यामसिंह, पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा