14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : तेजी से दौड़ रही स्कूली वैन में लगी आग, धू-धू कर जली

शहर के मुरैना रोड पर चलती स्कूली वैन में आग लगने से मची हडक़ंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

monu sahu

•

Updated: 30 Jul 2019, 5:26 PM IST

Fire in school van

तेजी से दौड़ रही स्कूली वैन में लगी आग,धू-धू कर जली

भिण्ड। जिले के मेहगांव कस्बे में संचालित एक राधिका कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को लेने के लिए जा रहे वन में अचानक आग लग गई। हादसा मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे का बताया गया है। हादसे के दौरान वाहन चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। चालक ने बताया कि वह कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को रोज की तरह स्कूली वैन से लेने जा रहा था तभी मुरैना रोड पर चलती वैन में अचानक आग लग गई और वह धू धू कर जलने लगी।

इसे भी पढ़ें : युवती का मोबाइल लूटकर भाग रहा था बदमाश, पब्लिक पीछे भागी और फिर

आग की लपटे इतनी तेज थी कि उसने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। यह चिंतनीय विषय है कि यदि यह हादसा स्कूल से बच्चों को लाने के बाद हुआ होता तो न जाने कितने नौनिहालों की जान जा सकती थी और एक बड़ा हादसा भी घटित हो सकता था।

इसे भी पढ़ें : जम्मू जा रहा युवक एयरपोर्ट पर पकड़ा, पर्स में यह चीज देखते ही सुरक्षाकर्मियों के उड़े होश

इस हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की नजर से इस तरह के अनफिट वाहन कैसे स्कूली बच्चों को लाने और ले जाने का काम कर रहे हैं। आपको यहां बतां दें कि इससे पहले भी भिण्ड जिले में इसी तरह की घटनाए होती रही है लेकिन अफसरों की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें : आपके घर आ रहे दूध में भी है मिलावट तो हो जाए सावधान, यहां कराए जांच