भिण्ड। शहर के बस स्टैंड के निकट स्थित कीर्ति स्तंभ का शिलालेख हटाने पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने नगर पालिका सीएमओ सुरेंद्र कुमार को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का महौल पैदा हो गया है। इस घटना के बाद सीएमओ पूर्व विधायक पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने की ओर रवाना हो गए है। यहां बता दें कि जैन समुदाय के लिए बनाए गए कीर्ति स्तंभ का निर्माण नगर पालिका द्वारा 5 साल पूर्व कराया गया था।