
घर में लगी आग, परिवार के 6 लोग झुलसे
मेहगांव. ग्राम जैतपुरा पंचायत अंतर्गत धीरसिंह का पुरा में एक घर में सोमवार को करीब &.&0 बजे शॉट सर्किट से आग लग गई। दमकल आने से पूर्व ग्रामीणों ने आग आसपास के घरों में फैलने से रोक ली। इस आगजनी में घर के छह सदस्य झुलस गए। जानकारी के अनुसार मुन्ना जाटव का परिवार घर में ही था। दोपहर में अचानक शॉट-सर्किट होने से छप्पर ने आग पकड़ ली। गनीमत रही कि पड़ोसी परिवार के सदस्यों का शोर सुनकर बचाव के लिए आ गए। आनन फानन में घर के अंदर से एक महिला के अलावा एक पुरुष तथा चार ब"ाों को लोगों ने बाहर निकाला। ब"ाों तथा महिला व पुरुष को झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, आगजनी में हजारों का गल्ला एवं गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
12 जुआरियों से 23100 रुपए व ताश की गड्डियां की जब्त: देहात थाना पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में खेले जा रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 23100 रुपए तथा ताश की तीन गड्डी जब्त की हैं। कार्रवाई 7 जून की शाम 5 से 6 बजे की है। पुलिस के अनुसार बीटीआई रोड विक्रमपुरा लाल सिंह राठौर के गार्डन में शाम 5:40 बजे दबिश देकर बलवीर सिंह शाक्य, विजेंद्र सिंह, मोहम्मद शाह, जय सिंह निवासी रेखानगर को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 4800 रुपए बरामद किए हैं। दूसरी कार्रवाई में इसी गार्डन से संदीप उर्फ पवन शाक्य, रवि श्रीवास, अवरोज खान, नागेंद्र सिंह निवासी संतोषनगर को पकड़ा है, जिनसे 4530 रुपए बरामद किए हैं। हरनाथ सिंह का पुरा गांव के शासकीय विद्यालय परिसर में जुआ खेल रहे रुकमण सिंह राजावत, शकील खान, रणवीर सिंह भदौरिया, कमलेश नरवरिया निवासीगण किले के पास भिण्ड को शाम 6 बजे दबोच लिया। आरोपियों से 10700 रुपए जब्त किए हैं।
Updated on:
8 Jun 2020, 11:33 PM IST
Published on:
8 Jun 2020, 11:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.