33 मूर्तियां रखी थी तिजोरी में
शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से चोरों ने अष्टधातु की 22 मूर्तियां चुराईं, मंदिर में कुल 33 मूर्तियां थीं, जिनमें से 11 मूर्तियां चोर छोड़ गए हैं। इनमें सोने जैसी चमक नहीं थी। जबकि जो मूर्तियां चोरी गई हैं, उनकी चमक सोने जैसी थी। जैन समाज के लोगों का भी कहना है कि चोर अष्टधातु की मूर्तियों को सोने की समझकर चुरा ले गए हैं। मंदिर के अंदर 24 तीर्थंकरों की 100 साल से अधिक पुरानी 33 मूर्तियां तिजोरी में रखीं हुई थी।