17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अब अपराधियों में खौफ पैदा करने वाली कार्रवाइयां होंगी’

कंट्रोल रूम में पत्रकारों से चर्चा में बोले आईजी
less than 1 minute read
Google source verification

भिंड

image

Rajeev Goswami

Jun 08, 2020

‘अब अपराधियों में खौफ पैदा करने वाली कार्रवाइयां होंगी’

‘अब अपराधियों में खौफ पैदा करने वाली कार्रवाइयां होंगी’

भिण्ड. अंचल में बेहतर पुलिसिंग देखने को मिलेगी। इसके लिए हमने जमीनी स्तर पर प्रयास किए हैं। अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की कवायद शुरू की है। अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा हो इस तरह की कार्रवाइयां सामने आएंगी। यह बात आईजी चंबल मनोज शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में पुलिस नियंत्रण कक्ष परिसर में कही।

उन्होंने बताया कि अवैध खनन रोकना खनिज विभाग के अधिकारियों का काम है। पुलिस बल की आवश्यकता जताने पर हम खनिज विभाग को बल मुहैया कराएंगे। रेत के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं। पुलिस अधिकारी-कर्मचारी का रेत के अवैध कारोबार को संरक्षण या स्वयं संलिप्तता होने पर न सिर्फ निलंबन बल्कि जांच के बाद विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। इसी क्रम में डीआईजी राजेश हिंगणकर ने बताया कि क्राइम रेशो कम करना हमारा उद्देश्य है। लोगों की सुरक्षा का जिम्मा निष्ठापूर्वक निभाने के लिए प्रयासरत हैं। पूर्व में निलंबित किए गए थाना प्रभारियों के मामले में उन्होंने बताया कि उनकी जांच चल रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हम मिलकर काम करने में विश्वास रखते हैं। इंटरनेट का दौर है इसलिए हम एक दूसरे से 24 घंटे जुड़े हैं।