1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओपीएस भदौरिया पर विधायक रहते 1.81 करोड़ के घोटाले का लगा आरोप

अधिवक्ता अशोक सिंह भदौरिया ने राष्ट्रपति के नाम आयुक्त को दिया ज्ञापन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Rajeev Goswami

•

Updated: 14 Jun 2020, 11:43 PM IST

ओपीएस भदौरिया पर विधायक रहते 1.81 करोड़ के घोटाले का लगा आरोप

ओपीएस भदौरिया पर विधायक रहते 1.81 करोड़ के घोटाले का लगा आरोप

भिण्ड. मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक के रूप में सवा साल के कार्यकाल में ओपीएस भदौरिया पर हैंडपंप खनन, सीसी रोड निर्माण एवं बड़ी धनराशि के निर्माण कार्य बिना निविदा प्रक्रिया कराकर 1 करोड़ 81 लाख 90 हजार का घोटाला करने का आरोप अभा युवा क्षत्रिय महासभा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अशोक सिंह भदौरिया ने राष्ट्रपति के नाम चंबल संभाग आयुक्त को दिए ज्ञापन में लगाया है।
आयुक्त रवींद्र कुमार मिश्रा को दिए ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2019-20 में ग्राम बहुआ में मेवाती बाबा स्थान से जनवेद के मकान तक सीसी रोड निर्माण के लिए डेढ़ लाख स्वीकृत किए गए, जिसमें 75 हजार एजेंसी को भुगतान किया है। निर्माण एजेंसी सीईओ जनपद पंचायत मेहगांव को बनाया था। इसी प्रकार स्ट्रीट लाइट में एक लाख रुपए एजेंसी को भुगतान कर दिया, जबकि एक लाख शेष है। इतना ही नहीं 112 हैंडपंपों के खनन में एक करोड़ 12 लाख रुपए का घोटाले का आरोप लगाया है। भदौरिया ने बताया कि घोटाले में तत्कालीन कलेक्टर छोटे सिंह भी शामिल रहे हैं। इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू भोपाल, सीबीआई नई दिल्ली, डीजी लोकायुक्त एवं सेंट्रल ईडी को भी की है।