8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की दबिश 13 जुआरियों से 13 मोबाइल व 13 बाइक की जब्त

भिण्ड. मिहोना थाना क्षेत्र के बंथरी के हार में फड़ जमाकर हारजीत का दांव लगा रहे १३ जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

shyamendra parihar

•

Updated: 11 Dec 2017, 4:53 PM IST

Police, mobile, bikes, jurors, seized news, bhind news in hindi, mp news

भिण्ड. मिहोना थाना क्षेत्र के बंथरी के हार में फड़ जमाकर हारजीत का दांव लगा रहे १३ जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से १३ बाइक, १३ मोबाइल एवं एक लाख दो हजार ८०० रुपए नकदी जब्त की है।

एसआई विनोद छाबई, यतेंद्र भदौरिया, मनीष जादौन, एएसआई सत्यवीर सिंह, आरक्षक नरवीर राणा, फरीद खां, शिवा कुमार शर्मा, राजवीर कुशवाह, जुगराज चौहान, सतेंद्र यादव सहित २१ सदस्यीय दल ने रविवार दोपहर करीब २ बजे घेराबंदी कर आरोपी पवन पुत्र शिवकुमार, कल्लू पुत्र रामचंद्र कुशवाह, पिंकी उर्फ पारथ गुर्जर पुत्र रघुराज गुर्जर, अजय टेहनगुरिया पुत्र रमाकांत, विमल राजावत पुत्र अशोक सिंह, पवन चतुर्वेदी पुत्र राकेश चतुर्वेदी, हरनाम सिंह पुत्र मुंशी सिंह, संजीव पुत्र रामस्वरूप तिवारी, गजेंद्र सिंह पुत्र शिवमंगल सिंह निवासी मिहोना, अरुण पुत्र नारायण प्रसाद निवासी रौन, पवन शर्मा पुत्र कमलेश शर्मा निवासी बंथरी, संजीव शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा निवासी अचलपुरा, अभिमन्यु तोमर, मदनमोहन पुत्र आदित्य सिंह निवासी तेजपुरा आम के बगीचे में फड़ जमाए थे। सभी आरोपियों को दबोच लिया गया जिनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


चलती बाइक पर मां की गोद से गिरा बालक, गंभीर

भिण्ड. अटेर थाना क्षेत्र के परा के पास एक चार वर्षीय बालक अपनी मां की गोद से चलती बाइक पर से फिसलकर गिर गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। राकेश पुरवंशी निवासी बसवारा अपनी पत्नी तथा बेटे मोहित पुरवंशी को लेकर ग्राम मघारा जा रहे थे तभी अचानक उनकी पत्नी की गोद से मोहित चलती बाइक से गिर गया। बच्चे की हालत नाजुक बताई गई है।

बाइक चोरी

भिण्ड ञ्च पत्रिका. लहार कस्बे के वार्ड ०४ बरुअनपुरा में घर के बाहर रखी एक मोटरसाइकिल को चोर ले गए। वारदात शनिवार रात आठ बजे की है। पुलिस के अनुसार रवि मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा निवासी वार्ड ०४ लहार बरुअनपुरा ने शिकायत में बताया कि उसकी बाइक एमपी ३० एमजी ९४२९ घर के बाहर रखी थी। जिसे रात के समय अज्ञात चोर ले गए।