14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, गांव में मची चीखपुकार

दबोह थाना अंतर्गत ग्राम बड़ा गांव में दोपहर तीन बजे हुआ हादसा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

monu sahu

•

Updated: 21 Jul 2019, 5:38 PM IST

woman death

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, गांव में मची चीखपुकार

भिण्ड। भिंड जिले के दबोह थाना अंतर्गत ग्राम बड़ा गांव में उस समय चीखपुकार मच गई जब एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब महिला अपनेखेत पर धान रोप रही थी।

इसे भी पढ़ें : चार महीने पहले हुई थी शादी, पति के घर से निकलते ही लगा ली फांसी

जानकारी के अनुसार मीरा देवी पत्नी परशुराम दोहरे रविवार की दोपहर को अपने खेत पर करीब तीन बजे धान रोप रही थी तभी तेज आवाज से बिजली गिरने की आवाज आई। जिसमें 42 वर्षीय महिला चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : Breaking : बोरी में थी हड्डियां, ट्रेन से अजमेर ले जा रहा था युवक, पकडऩे पर मचा हंगामा

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दी। जो कि मौके पर पहुंचे और तुंरत ही महिला को लेकर अस्पताल भी पहुंचे,लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी। बाद में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : सर, सबसे कह दी पर कोई सुनता नहीं, अब सडक़ों पर होगा विरोध

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही उसके बच्चे बार बार मां को पुकार रहे हैं। आपको यहां बता दें कि जिले में बीते छह महीने में बिजली गिरने से दो अन्य लोगों की भी मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें : पति को छोड़ दूसरे युवक के साथ भागी महिला, फिर इस हाल में मिली