भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो हमलावरों ने एक 55 वर्षीय महिला को गोली मार दी, जबकि उसके 25 वर्षीय बेटे को सिर में लाठी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं बताया जा रहा है दोनों ही परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है।