अंजू को पाकिस्तानी नागरिकता मिलने पर कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाने का वादा किया है। उद्यमी ने बताया कि अंजू को घर बैठे वेतन दिया जाएगा। अब्बासी का कहना है कि पाकिस्तान में पहले भी कई मुल्कों से लड़कियां आई हैं, जो यहां अच्छी जिंदगी गुजार रही हैं। नसरूल्लाह ने तीन चार साल के प्रयास के बाद अंजू को पाकिस्तान बुलाया, ऐसे में अंजू को वापस नहीं भेजा जा सकता। उसे जल्द पाकिस्तानी नागरिकता दिलाई जाएगी। पाकिस्तान एक खूबसूरत देश है, जो यहां आता है, वापस नहीं जाता। दोनों साथ रहकर काफी खुश हैं। जिस तरह से पाकिस्तानी उद्यमी द्वारा अंजू नसरूल्लाह को समर्थन दिया जा रहा है, उससे अंजू के भारत लौटने की स्थिति पर संशय बन गया है।