24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhiwadi: लिव-इन कपल का हाईवोल्टेज ड्रामा, एक-दूसरे ने सड़क पर मारे थप्पड़, रुक-रुकर देखते रहे लोग

दोनों गाड़ी से उतरकर एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाने लगे। उनकी लड़ाई देखकर आसपास की भीड़ जमा हो गई। लोग रुक-रुकर उन्हें देखने लगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिवाड़ी

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 30 Jul 2025, 3:44 PM IST

Rajasthan Police

प्रतीकात्मक तस्वीर-पत्रिका

भिवाड़ी के मिलकपुर मंदिर के सामने लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक और युवती के बीच आपसी विवाद की खबर सामने आई है। दोनों के बीच सोमवार को ऐसा झगड़ा हुआ कि मामला सड़क पर मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि दोनों दो महीने के एक बच्चे के माता-पिता हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच विवाद के बाद युवती अपने बच्चे को लेकर कार से कहीं जाने लगी। जब वह मंशा चौक के पास आलमपुर मंदिर के पास पहुंची तो युवक भी अपनी कार से पीछे-पीछे आया और ओवरटेक कर वाहन को रोक लिया। इसके बाद दोनों गाड़ी से उतरकर एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाने लगे। उनकी लड़ाई देखकर आसपास की भीड़ जमा हो गई। लोग रुक-रुकर उन्हें देखने लगे। दोनों के बीच झड़प काफी देर तक चलती रही।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को थाने ले आई। थाने पहुंचने पर युवती ने युवक के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। शुरू में युवती ने कहा कि वह युवक के साथ जाएगी लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने अपना फैसला बदलकर अपने पिता के साथ जाने की बात कही। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने कोई शिकायत नहीं दी है।

पुलिस ने कहा कि यह एक आपसी विवाद है और दोनों ने इसे आपस में ही सुलझाने का फैसला किया है। दोनों के बीच किसी भी तरह की आपराधिक शिकायत न होने के कारण पुलिस ने मामला बढ़ाए बिना दोनों को छोड़ दिया।