29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा, ये शुभ दिन है हम सब का, लहरा लो तिरंगा प्यारा

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभक्ति कार्यक्रम में गूंजे देशभक्ति गीत, वन्दे मातरम् देश की आजादी के लिए रन बांकुरों की दी गई कुर्बानी को किया याद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिवाड़ी

•

image

Ramkaran Katariya

•

Updated: 13 Aug 2022, 1:43 PM IST

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभक्ति समारोह

तिजारा. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभक्ति समारोह में उपस्थित स्कूली बालक, मौजूद अतिथि व अन्य।

भिवाड़ी. ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा। ये शुभ दिन है हम सब का, लहरा लो तिरंगा प्यारा, पर मत भूलों सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए, कुछ याद उन्हें भी कर लो कुछ याद उन्हें भी कर लो, जो लौट के घर न आए... जो लौट के घर न आए...! ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी...! जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद...जय हिंद..., वंदेमातरम्..., ऐसे देशभक्ति गीतों की गूंज न केवल कार्यक्रम स्थल तक सीमित रही, बल्कि वहां से दूर-दूर तक वातावरण को गुंजायमान कर देश की आजादी के लिए रन बांकुरों की ओर से दी गई बढ़ी कुर्बानियों की याद दिलाई। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पुलिस जिला भिवाड़ी सहित उपखंड तिजारा, कोटकासिम क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में देशभक्ति कार्यक्रमों के दौरान शहर-शहर, गांव-गांव स्थित स्कूलों में देशभक्ति गीत व वंदे मातरम् के स्वर गूंज उठे।


राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिजारा के खेल मैदान में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हुए कार्यक्रम में सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने सामूहिक देश भक्ति कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें हाथों में तिरंगा झंडा लिए उत्साह के साथ देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साह एवं जोश के साथ वंदे मातरम्, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, हम होंगे कामयाब एक दिन सहित कई देशभक्ति गीत गाए तो राष्ट्र्रगान जन-गण-मन का गायन किया गया। इस दौरान वंदे मातरम् के जयकारों से मैदान गुंजायमान रहा।


शान से लहराया तिरंगा
कार्यक्रम के दौरान तिरंगा शान से लहरा रहे थे। हर कोई देश भक्ति के जज्बे के साथ तिरंगे को सलाम करता नजर आया। समारोह में अतिथियों ने कहा कि हर किसी में राष्ट्र्र के प्रति प्रेम होना चाहिए। बच्चे देश का भविष्य है। युवाओं में शुरू से देश सेवा की भावना होनी चाहिए। देश की आजादी के लिए रन बांकुरों ने बढ़ी कुर्बानी दी है। युवा अनुशासन में रहकर आगे बढ़े तथा मंजिल हासिल करें। इस दौरान नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ भी दिलाई।


कई संगठनों ने भी लिया भाग
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने की ख़ुशी और वीर सपूतों की याद में देश में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों में बजरंग दल, विहिप सहित कई संगठनों एवं सभी सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों के बालकों ने भाग लिया। सुबह साढ़े दस से 11 बजे तक आयोजित देशभक्ति कार्यक्रम में राष्ट्र्रीय गीत सुजलाम सुफलाम मलयज शीतलाम, सशय श्यामलाम मातरम् आदि गाए गए। इसके बाद अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें युवा, बुजुर्ग, व्यापारियों ने भारत माता के जयघोष के नारे लगाए। देश भक्ति गीतों व राष्ट्रगान के साथ ध्वजा रोहण किया गया। छात्र-छात्राओं ने तिरंगा हाथों में लेकर गांवों के मुख्य मार्गों से जयघोष के साथ तिरंगा रैली निकाली। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ सहित, अधिकारी, सामाजिक संगठनों से जुड़े, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।


...........................