भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह के इन दिनों कई गानों को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं. उनके गाने ट्रेंडिंग पर बने रहते हैं. इसके अलावा भी अक्षरा सिंह कई नए गाने दर्शकों के बीच लाने वाली हैं. अक्षरा सिंह अपने गानों के साथ-साथ सोशल मीडिया क्वीन के तौर पर भी जानी जाती हैं. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ऑरेंज कलर के लहंगे में अपनी दिलकश अदाओं संग फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं.