एक्ट्रेस ने कैप्शन में आगे लिखा, "भारत से हजारों मील दूर जब लोग बिहार का नाम गर्व और सम्मान के साथ लेते हैं, तो लगता है जैसे बरसों की मेहनत और संघर्ष आखिरकार रंग ले आए। जिस मिट्टी ने मुझे पहचान दी, आज उसी मिट्टी की खुशबू को अमेरिका तक पहुंचाना मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हर उस लड़की का है जो बड़े सपने देखती है, हर उस इंसान का है जो अपनी जड़ों से जुड़कर आगे बढ़ता है।"