23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bhojpuri / भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh ने जाहिर की दिल की बात, बोलीं- तेरे जैसा कोई मिला ही नहीं

भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh ने जाहिर की दिल की बात, बोलीं- तेरे जैसा कोई मिला ही नहीं

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी फोटो शेयर करते हुए दिल की बात कही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 23 May 2024, 8:13 PM IST

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट में अक्षरा सिंह ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए शायरी लिखी है। अक्षरा सिंह का यह पोस्ट देखने के बाद फैंस इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

अक्षरा सिंह का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर साड़ी पहने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस फोटो के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, 'तेरे जैसा कोई मिला ही नहीं, कैसे मिलता कहीं पे था ही नहीं....... खुद से खुद के लिए कहने को कभी कभी दिल करता है।'

यह भी पढ़ें: 32 साल की भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh की बोल्ड फोटोज वायरल, लोगों ने कहा- आग लगा दी

अक्षरा सिंह के लेटेस्ट पोस्ट पर यूजर्स कर रहे ये कमेंट्स

अक्षरा सिंह के इस लेटेस्ट पोस्ट पर यूजर्स ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'साड़ी में एकदम सुंदर सुशील लग रही हो मैम।' दूसरे ने लिखा, 'उनके जैसा मिलने के चक्कर में आप अपना टाइम मत खराब करिए। अब आप जल्दी शादी कर लीजिए।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'कहां से मिलेगा, गर्मी बहुत है…घर के अंदर ही रहता हूं पहले बताना था ढूंढने निकली हो।'