हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एक्टर नसीरुद्दीन शाह के बयान पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा, 'वह एक अच्छे अभिनेता हैं, लेकिन उनकी नीयत अच्छी नहीं है और ये बात मैं बहुत ही भारी मन से कह रहा हूं।' मनोज तिवारी ने आगे कहा कि 'नसीर साहब ने उस समय अपनी आवाज क्यों नहीं उठाई, जब फिल्मों में ये दिखाया जाता था कि दुकान पर बैठा हुआ आवारा आदमी आने-जाने वाली महिलाओं को छेड़ता था।'