31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौथी लहर के आसार : कोरोना से लंबे समय बाद एक मौत, 24 घंटे में मिले 43 पॉजिटिव

प्रदेश के 25 जिलों में कोरोना के सक्रिय मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि, राहत की बात ये भी है कि, प्रदेश के 27 जिलों में कोरोना के अबतक नए मामले सामने नहीं आए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Jun 2022, 1:49 PM IST

News

चौथी लहर के आसार : कोरोना से लंबे समय बाद एक मौत, 24 घंटे में मिले 43 पॉजिटिव

भोपाल. मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद अभी प्रचार, जनसभा और रैलियों की शुरुआत हुई भी नहीं हैं कि, एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। प्रदेश के 25 जिलों में कोरोना के सक्रिय मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि, राहत की बात ये भी है कि, प्रदेश के 27 जिलों में कोरोना के अबतक नए मामले सामने नहीं आए हैं। ऐसे में अगर चुनावी प्रचार व्यवस्था में लापरवाही बरती गई तो संभव है कि, संक्रमण के मामलों में यहां भी तेजी आने लगी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 43 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जबकि लंबे समय बाद प्रदेश की पहली मौत राजधानी भोपाल में दर्ज की गई है।


आपको बता दें कि, प्रदेश में स्थानीय निकाय और पंचायत के चुनाव होने वाले हैं. इन चुनावों में आम सभा और प्रत्याशियों का घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलना खतरनाक भी साबित हो सकता है। मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 27 जिलों में अबतक कोरोना के नए मामले सामने नहीं आए हैं। इनमें विदिशा, उमरिया, सिंगरौली, सीधी, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, शिवनी, शहडोल, शाजापुर, आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, अशोकनगर, बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा दमोह, देवास, धार, रीवा, पन्ना, नीमच, खरगोन, झाबुआ जिले शामिल हैं। वहीं, प्रदेश के 25 जिलों में कोरोना के मामले फिर से सामने आ रहे हैं। यहां सभी दलों के लिए चुनाव प्रचार चुनौती साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें- लड़की से छेड़छाड़ करके मनचले पर आई मुसीबत, बीच बाजार पटक पककर पीटा, वीडियो वायरल


कम हो रही है सैंपलिंग

अगर बात करें बीतें 24 घंटों की तो प्रदेश में कोरोना के 43 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, भोपाल में एक मरीज की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 4615 संदिग्धों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 43 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में पहले करीब 7000 सैंपल लिए जा रहे थे, लेकिन सैंपलों की संख्या अब कम हो गई है। हालांकि, मौजूदा पॉजिटिविटी दर 0.9 फीसदी है।

24 घंटे में कहा कितने पॉजिटिव

वहीं, नए मामलों की बात करें तो मध्य प्रदेश के भोपाल में 3, ग्वालियर में 2, हरदा में 1, होशंगाबाद में 5, इंदौर में 18, मंडला में 3, रायसेन में 1, राजगढ़ में 1, सीहोर में 3 नए मामले सामने आए हैं।

पत्नी लड़ना चाहती है पार्षद चुनाव, नोड्यूज न मिलने से खफा युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, देखें वीडियो