31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़की से छेड़छाड़ करके मनचले पर आई मुसीबत, बीच बाजार पटक पककर पीटा, वीडियो वायरल

-लड़की से छेड़छाछ पड़ी मनचले पर भारी-बीच बाजार लड़की ने बरसाए थप्पड़ और घूंसे-लड़की को पीटता देख राहगीरों ने भी जमकर पीटा-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Jun 2022, 12:40 PM IST

News

लड़की से छेड़छाड़ करके मनचले पर आई मुसीबत, बीच बाजार पटक पककर पीटा, वीडियो वायरल

सागर. मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना के अंतर्गत आने वाले खुरई में एक मनचले को लड़की से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। युवती ने तुरंत ही मनचले की बीच बाजार जमकर धुनाई कर दी। यही नहीं युवती को पीटता देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने भी मनचले को सबक सिखाने के लिए जमकर पीटा। घटना का एक वीडियो भी सामने आया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


युवती का आरोप है कि, मनचले ने उसके साथ छेड़छाड़ तेहसील परिसर में की थी। युवती द्वारा जब छेड़छाड़ का विरोध किया गया तो मनचला वहां से भाग निकला। लेकिन, युवती ने भी उसे सबक सिखाने की ठानते हुए उसके पीछे चिल्लाते हुए दौड़ लगा दी। ये देखकर आसपास मौजूद लोगों ने भी मनचले के पीछे दौड़ लगाकर उसे दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को पकड़कर बीच सड़क पर ही उसके साथ जमकर लात घूसे की बरसात की गई। युवती ने अपनी चप्पल उतारकर युवक को पीटा। युवती के साथी ने भी छेड़खानी करने वाले की जमकर धुनाई की है। यही नहीं मौके पर मौजूद लोगों ने भी युवक को पीटा।

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए खुशखबरी : गेहूं की ऐसी किस्म बनकर तैयार जो भीषण गर्मी में भी समय पर होगी तैयार, मुनाफा डबल


भाग निकला मनचला, तलाश रही पुलिस

मारपीट के दौरान बीच बीच में आरोपी कई बार भागने की भी कोशिश करता रहा। लेकिन, युवती और उसके साथ मौजूद भीड़ थोड़ी थोड़ी दूर भागकर फिर पकड़ लिया जाता और फिर से उसकी धुनाई शुरु हो गई। इस तरह मनचले पूरे बाजार जमकर पिटाई की गई। हालांकि, पुलिस के आने से पहले युवक भागने में कामयाब हो गया। फिलहाल, मनचले के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। खुरई पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।