6. भोजपुर और आशापुरी मंदिर- आशापुरी मंदिर का निर्माण 10वीं-11वीं शताब्दी में हुआ था। इनके निर्माण में किसी भी प्रकार के मसालों का उपयोग नहीं किया गया, बल्कि पत्थर के ऊपर पत्थर रखकर मंदिर तैयार किए गए थे। वहीं, भोजपुर मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी में राजा भोज ने कराया था। इस मंदिर को पांडवकालीन भी माना जाता है।