बताया जा रहा है कि तब्लीगी जमात के मरकज पर आयोजित इस आयोजन में 281 विदेशी नागरिक समेत 19 प्रदेशों के 1830 लोग शामिल हुए थे, जिसमें 107 लोग मध्य प्रदेश से भी गए थे। बताया जा रहा है कि अब तक 1830 लोगों में से 700 को क्वारंटीन और 354 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा अन्य लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।