4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्य प्रदेश को मिली 16 नेशनल खेलों की मेजबानी

स्कूल नेशनल गेम्स के तहत इंदौर में 4, भोपाल, देवास और खण्डवा को 2-2 तथा रायसेन, विदिशा, सागर, उज्जैन, नीमच, शिवपुरी और हाटपिपल्या में एक-एक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता होगी आयोजित

2 min read
Google source verification
Handball championship scored by Ayodhya in very dramatic way

Handball championship scored by Ayodhya in very dramatic way

मंडीदीप/भोपाल. देश में खेलों की नीव कहे जाने वाले स्कूल गेम्स का कैलेन्डर जारी हो गया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सत्र 2018-19 के राष्ट्रीय शालेय खेल के लिए जारी किए कैलेंडर में मध्य प्रदेश के 10 जिलों को 16 खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी सौंपी है।

इसके तहत इंदौर को 4 खेल मिले हैं। स्कूल गेम्स के मुकाबले सितंबर से शुरू होकर फरवरी माह तक चलेंगे। प्रदेश में अक्टूबर से जनवरी के बीच खेल का आयोजन होना है। इसके लिए खिलाडयि़ों को ऑनलाइन एंट्री करानी होगी।

राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता के तहत भोपाल को बालक और बालिका वर्ग के 2 खेल मिले हैं। यह दिसम्बर माह में सम्पन्न होंगे। इसमें अंडर-19 बॉक्सिंग और अंडर-14 व 17 हूपक्वाडों की मेजबानी मिली है। इंदौर को बालक और बालिका वर्ग में 4 खेलों की मेजबानी का मौका मिला है।

इसमें अंडर -19 खो, अंडर-14 कराते, अंडर-14 क्रिकेट तथा अंडर-19 बोबीनाम खेल शामिल हैं। यह सभी प्रतियोगिताएं 25 से 30 दिसम्बर के बीच खेली जाएंगी। जल्द ही मेजबानी करने वाले सभी जिलों में आयोजनों के संबंध में बैठक होगी। इसमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी के संबंध में चर्चा की जाएगी।

इनकों भी मिली मेजबानी
राष्ट्रीय खेलों के तहत रायसेन जिले के मंडीदीप को अंडर 19 डॉजबाल, विदिशा जिले को अंडर-19 ताईक्वाडो, शिवपुरी को अंडर-19 हेंडबाल, सागर को अंडर-14, 17 और 19 में कूडो की मेजवानी मिली है। इसके अलावा खण्डवा को अंडर-19 लगोरी तथा अंडर-17 टेनिस बाल, देवास जिले को अंडर-17, 17 और 19 साफ्ट टेनिस तथा अंडर-17 थ्रोबाल तथा देवास के हाट पिपल्या को अंडर-17 कब्बडी की मेजवानी प्राप्त हुई है। इसके अलावा नीमच को अंडर-19 टेनिस बाल तथा उज्जैन को अंडर-14 बेसबाल के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है।

आयोजन की जिम्मेदारी कलेक्टर और डीईओ की
लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार मेजबानी वाले जिलों में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की समस्त जिम्मेदारी कलेक्टर ओर जिला शिक्षा अधिकारी की होगी। आयोजन स्थल पर खिलाडिय़ों को ठहरने, सुरक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं की समय पूर्व पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दि गए हैं।

जय श्री कियावत, आयुक्त लोक शिक्षण मध्य प्रदेश ने बताया कि मध्य प्रदेश को 2018-19 में 16 खेलों की मेजबानी मिली है।, इसमें 4 इंदौर को, 3 देवास को तथा भोपाल और खण्डवा 2-2 मेजबानी दी गई है। इसके अलावा रायसेन, विदिशा, शिवपुरी, सागर, नीमच उज्जैन तथा सागर को एक-एक खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है।