26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 ADM व 3 ज्वाइंट कलेक्टर भी बदले, 02 महीने में दो कलेक्टरों की हुई विदाई

रेत ठेकेदारों से नजदीकी पर होशंगाबाद कलेक्टर सक्सेना को हटाया, सिंह को कमान

less than 1 minute read
Google source verification
NEWS

2 ADM व 3 ज्वाइंट कलेक्टर भी बदले, 02 महीने में दो कलेक्टरों की हुई विदाई

भोपाल. भाजपा से जुड़े रेत ठेकेदारों पर मेहरबानी के चलते होशंगाबाद कलेक्टर आशीष सक्सेना को हटा दिया गया। सक्सेना से होशंगाबाद के प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा नाराज थे। उन्होंने सक्सेना को हटाने के लिए नोटशीट लिखी थी। अब बुरहानपुर के जिला पंचायत सीइओ शीलेंद्र सिंह को नया कलेक्टर बनाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, सक्सेना ने भाजपा से जुड़े लोगों को रेत स्टाक की अनुमति दे दी थी। दो माह में होशंगाबाद से दो कलेक्टरों की विदाई हुई है। इससे पहले 25 दिसंबर 2018 प्रियंका दास को भी हटाया गया था।

इनका तबादला

हर्ष दीक्षित: सीईओ जिला पंचायत छतरपुर से अपर कलेक्टर ग्वालियर किया गया तबादला निरस्त।
तन्वी हुड्डा: अपर कलेक्टर सागर से उप सचिव मंत्रालय (सीईओ जिला पंचायत छतरपुर किए तबादले में संशोधन)

रणजीत कुमार: संयुक्त कलेक्टर रतलाम से संयुक्त कलेक्टर मंदसौर
आदित्य रिछारिया: संयुक्त कलेक्टर होशंगाबाद से बैतूल किया गया तबादला निरस्त
केआर चौकीदार: अवर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण से संयुक्त कलेक्टर शिवपुरी (अशोकनगर किया तबादला निरस्त)

तीन पुलिस अफसर हुए इधर से उधर

शनिवार को तीन पुलिस अफसरों के तबादले भी किए गए। इनमें राजेश व्यास एआइजी पीएचक्यू को एडिशनल एसपी सागर, सुरेन्द्र कुमार जैन एडिशनल एसपी पीटीएस सागर को निवाड़ी और अमित सिंह एआइजी पीएचक्यू भोपाल को एडिशनल एसपी जिला भोपाल पदस्थ किया है।