30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान आंदोलन का असर : 4 ट्रेनें रद्द पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत 5 गाड़ियां हुईं प्रभावित

किसान आंदोलन के चलते अब भोपाल आने वाली अमृतसर-नांदेड़, अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस समेत 4 ट्रेनें रद्द हो गईं हैं। वहीं, पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत 5 और ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Aug 2021, 9:24 PM IST

News

किसान आंदोलन का असर : 4 ट्रेनें रद्द पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत 5 गाड़ियां हुईं प्रभावित

भोपाल. पंजाब में फिरोजपुर मंडल के जालंधर कैंट-चिहेरू रेल खंड के बीच जारी किसान आंदोलन का असर अब ट्रेनों के संचालन पर पड़ने लगा है। इसके चलते भोपाल से होकर जुजरने वाली अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस स्पेशल और अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द करना पड़ा है। यही नहीं, आंदोलन के चलते पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत पांच अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।


अमृतसर स्टेशन से तड़के 4.25 पर चलने वाली गाड़ी क्रमांक 02716 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस स्पेशल और अमृतसर स्टेशन से सुबह 8.45 पर चलने वाली गाड़ी क्रमांक 01058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल अपने शुरुआती स्टेशन से ही निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा, माता वैष्णों देवी कटरा स्टेशन से सुबह 8.35 डिपार्चर करने वाली गाड़ी संख्या 02920 वैष्णों देवी कटरा-डॉक्टर अंबेडकर नगर एक्सप्रेस स्पेशल शुरुआती स्टेशन से निरस्त हुई है। इसी प्रकार आज नागपुर स्टेशन से शाम 5.50 बजे डिपार्चर करने वाली गाड़ी संख्या 02025 नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल शुरुआती स्टेशन से निरस्त की गई है। यानी ये चारों ट्रेनें अब भोपाल नहीं आ सकेंगी।

पढ़ें ये खास खबर- त्योहार स्पेशल ट्रेनें: दो बड़े शहरों के बीच 1 सितंबर से हो रही दो ट्रेनों की शुरुआत


ये गाड़ियां हुईं प्रभावित

-इंदौर स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 09325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर समाप्त की गई।

रक्षाबंधन पर गुलजार हुए बाजार, देखें Video