वहीं, सागर के पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के बेटे और भाजपा नेता सुधीर यादव को बंडा से और भाजपा नेता मुकेश जैन ढाना को उन्हीं के क्षेत्र सागर से टिकट दिया गया है। ये भी जान लें कि, इन दोनों नेताओं ने भी एक दिन पूर्व ही यानी शुक्रवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। आम आदमी पार्टी ने इसके पहले 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इस लिस्ट के बाद आप ने अब तक 69 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।