31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, ये दिग्गज नेता लड़ेंगे AAP की तरफ से चुनाव

आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, ये दिग्गज नेता लड़ेंगे AAP की तरफ से चुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Oct 2018, 1:38 PM IST

aap

आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, ये दिग्गज नेता लड़ेंगे AAP की तरफ से चुनाव

भोपालः मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव काफी नज़दीक हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारी तो ज़ोर शोर से कर रहे हैं, लेकिन भाजपा और कांग्रेस जैसी प्रदेश की सक्रीय पार्टी अब तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं कर पाई है। वहीं, प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। बता दें कि, अब तक आम आदमी पार्टी अब तक अपने उम्मीदवारों की 9 सूचियां जारी कर चुकी है। सबसे पहले 'आप' ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पहली सूची 26 जून को जारी की थी।

उम्मीदवारों में इंजीनियर शामिल

बता दें कि, AAP द्वारा जारी की गई नई सूची में 8 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। खास बात यह है कि, इन 8 उम्मीदवारों में से 3 उम्मीदवार इंजीनियर हैं। इन तीनो इंजीनियरों में सबसे पहले उज्जैन उत्तर विधानसभी सीट के लिए AAP ने मैकेनिकल इंजिनियरिंग में डिप्लोमा किए हुए विनोद शर्मा को प्रत्याशी के रूप में चुना है। वही, हरदा से चुने गए प्रत्याशी हरीश गुप्ता भी इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग में डिप्लोमा किए हुए हैं। वहीं, पार्टी ने देवास विधानसभा से सिविल इंजिनियरिंग सुनील ठाकुर को उम्मीदवार के रूप में चुना है। इन्होंने भी सिविल इंजिनियरिंग से डिप्लोमा किया है।

यह उम्मीदवार भी सूची में शामिल

वही, पार्टी ने नागदा-खाचरोद विधानसभा सीट से रतन सिंह पवार, बागली (अनुसूचित जनजाति) सीट से मौजीलाल अखड़िया, पेटलावद (अनुसूचित जनजाति) सीट से रालु सिंह मेड़ा और कुरवाई (अनुसूचित जाति) सीट से रामचरण अहिरवार, ग्वालियर ग्रामीण से बलवीर सिंह बघेल को अपना उम्मीदवार के तौर पर चुना है। आपको बता दें कि इस बार जारी क गई सूची के बाद पार्टी अबतक मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 131 उम्मीदवारों ने नामों का ऐलान कर चुका है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि, बाकि बचे 99 नामों पर चर्चा जारी है, जल्द ही उनके नाम भी सामने आ जाएंगे।

भाजपा कांग्रेस पर AAP का हमला

वही, AAP के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने प्रदेश सरकार बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रदेश में पार्टी का विस्तार होते देख सरकार पार्टी को दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। इसलिए बिजावर में रविवार को पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष अमित भटनागर को गिरफ्तार किया गया। आलोक अग्रवाल ने एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी पर सांठगांठ का आरोप लगाया और कहा कि दोनों ही दल जनता को बांटने में लगे हुए हैं, देश और प्रदेश महंगाई, बेरोज़गारी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बड़े मुद्दों पर बात ही नही कर रहा है।