28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 साल की उम्र से लगाई नशे की लत, फिर देह व्यापार में धकेला, महिला समेत 3 पर केस दर्ज

किशोरी को 8 साल की उम्र से नशे का आदि बनाया गया, जब किशोरी को नशे की लत लग गई तो, उसे देह व्यापार में धकेल दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Feb 2020, 12:28 PM IST

news

8 साल की उम्र से लगाई नशे की लत, फिर देह व्यापार में धकेला, महिला समेत 3 पर केस दर्ज

भोपाल/ राजधानी भोपाल निशातपुरा थाना में एक 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, किशोरी को 8 साल की उम्र से नशे का आदि बनाया गया, जब किशोरी को नशे की लत लग गई तो, उसे देह व्यापार में धकेल दिया। किशोरी की मां के हवाले से सबसे पहले मामला बाल कल्याण समिति के पास पहुंचा। बाल कल्याण ने इस संबंध में गौरवी संस्था को जानकारी दी। इसके बाद गौरवी संस्था द्वारा किशोरी को साथ लेकर निशातपुरा थाना पहुंचे, जहां पीड़िता के साथ घटित घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पढ़ें ये खास खबर- झोपड़ी में लगी आग, मजदूर परिवार के 3 बच्चे जिंदा जले


महिला ने लगाई नशे की लत

निशातपुरा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, इस समय किशोरी की उम्र 15 साल है, जो शहर के ऐशबाग इलाके की रहने वाली है। किशोरी पूरी तरह नशे की आदी है। प्राप्त बयान के आधार पर पता लगा है कि, किशोरी आठ साल की उम्र से नशे की आदि है। कई सालों तक वो अपने घर वालों से छिपकर नशा करती रही। चौहान के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि, छोटी उम्र से ही वो खेलने के लिए अपनी मुंहबोली मौसी के घर जाया करती थी। जहां उसे एक महिला मिली, जिसने बच्ची को बहला फुसला कर नशे की सिगरेट पिला दी। जब भी वो अपनी मोसी के यहां खेलने जाती, तो वो महिला उसे अपने साथ ले जाकर नशा कराया करती। किशोरी के मुताबिक, जब उसे नशे की लत हो गई, तो उस महिला ने कहा कि, इसकी व्यवस्था तुम्हे खुद करनी होगी। ऐसा कहकर महिला पीड़िता से देह व्यापार कराने लगी।

पढ़ें ये खास खबर- 1 मई से शुरु होने जा रहा है NPR का पहला चरण, दस्तावेज मांगे बिना पूछे जाएंगे ये सवाल


मेडिकल के बाद केस दर्ज

पीड़िता की मां को जब इस संबंध में पता लगा तो, पहले तो उसने बेटी की नशे की लत छुड़वाने के खुद कई प्रयास किये। इससे भी बात नहीं बनीं तो, मां ने बच्ची की नशे की लत छुड़वाने के लिए सामाजिक संस्था से संपर्क किया। जहां से उसे बाल कल्याण समिति के पास भेजा गया। समिति ने उसको गौरवी संस्था के पास उन्होंने बच्ची की काउंसलिंग की और उसको निशातपुरा थाने लाकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि, किशोरी और उसकी मां की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल भी करा लिया गया है। मेडिकल के आधार पर दुष्कर्म और अन्य धाराएं लगाई गई हैं।

पढ़ें ये खास खबर- Weather Update : फरवरी के अंत तक एक बार फिर गिरेगा तापमान, बारिश की भी संभावना



आरोपित देह व्यापार में लिप्त

मामले को लेकर विश्वकर्मा नगर करोद में रहने वाली एक महिला उसके पति को मुख्य आरोपी माना गया है। इनका एक साथी और इरफान दलाली के काम में लिप्त हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के जरिये किशोरी का देह व्यापार करा रहे थे। फिलहाल, किशोरी के शुरुआती बयानों के आधार पर ये जानकारी सामने आई है। पुलिस कको उम्मीद है कि, आगे और बयानों में कई नई जानकारियां भी सामने आएंगी। प्राथमिक बयानों के आधार पर ये सामने आया है कि, आरोपी किशोरी को देह व्यापार के लिए बाहर भेजते थे। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है।