5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हत्या के बाद भी शव के साथ बेहरमी, पहले घसीटा फिर पत्थरों में दबाया

पीएम हाऊस में सुबह दो शवों के पीएम किए जा रहे थे, जहां एक शव ऐसा था जिसके पैर में रगड़ के निशान थे.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 18 Oct 2021, 12:39 PM IST

हत्या के बाद भी शव के साथ बेहरमी, पहले घसीटा फिर पत्थरों में दबाया

हत्या के बाद भी शव के साथ बेहरमी, पहले घसीटा फिर पत्थरों में दबाया

शिवपुरी. जिले में एक सनसनी फैलाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक युवक की हत्या करने के बाद पहले शव को बाईक पर घसीटकर ले जाया गया, उसके बाद उसे पत्थरों में दबा दिया था, शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया, जिसका पीएम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।


जानकारी के अनुसार शिवपुरी में पीएम हाऊस में सुबह दो शवों के पीएम किए जा रहे थे, जहां एक शव ऐसा था जिसके पैर में रगड़ के निशान थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की पहले हत्या कर दी गई होगी, इसके बाद उसे बाइक पर रखकर ले गए होंगे, जिससे उसके पैर में रगड़ के निशान आ गए, इसके बाद शव मझेरा खदान में पत्थरों से दबा मिला, यह शव देहात थानांतर्गत मझेरा पत्थर खदान में पत्थरों से दबी मिला, मृतक की पहचान अजब सिंह पाल (26) पुत्र सूरज पाल, निवासी ग्राम इटमा हाल निवास लुधावली के रूप में हुई है। वह शेंटिंग (मकानों में छत डालने) का काम करता था। उसके दो छोटे लड़के हैं। वह घर से रावण दहन में शामिल होने की बोल कर गया था, रविवार की रात उसका शव मझेरा खदान पर मिला। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।