भोपाल. शहर में इन दिनों मौसम का मिजाज नरम गरम चल रहा है। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन में कोहरा, कुहासा, हल्के बादलों की स्थिति बन रही है, ऐसे में न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं हो रही है। पिछले छह सालों बाद फरवरी का पहला पखवाड़ा इतना गर्म बीत रहा है। इस साल अब तक सिर्फ एक दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचा है, पिछले छह सालों की तुलना की जाए तो फरवरी के पहले पखवाड़े में न्यूनतम तापमान 4 से 7 बार 10 डिग्री के नीचे रहा है, इसके पहले 2018 में भी ऐसी ही स्थिति बनी थी, जब तापमान बढ़े हुए थे।