3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर की सीढिय़ां चढऩे की उम्र में चढ़ रहे बैरीकेड

नरोत्तम ने कसा दिग्गी पर तंज तन्खा ने की सिंधिया की तारीफ प्रदेश में गरमा रही सियासत  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Arun Tiwari

•

Updated: 12 Jul 2021, 4:50 PM IST

narottam mishra

पूर्व मंत्री मिश्रा का विवादित बयान- पूरी सरकार शराब और शबाब पर केंद्रित हो गई

भोपाल : प्रदेश में नेताओं के बयानों और प्रदर्शन पर लगातार सियासत गरमा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बैरीकेड पर चढकऱ प्रदर्शन करना सुर्खियों में है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय के प्रदर्शन पर तंज कसा है। मिश्रा ने कहा कि जिनकी उम्र मंदिर की सीढिय़ां चढऩे की है, वे बैरिकेड पर चढ़ रहे हैं। गृहमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस के 75 साल के बुजुर्ग नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे कांग्रेस की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में युवाओं का टोटा हो गया है। एनएसयूआई और युवक कांग्रेस का क्या होगा। नरोत्तम ने कहा कि बुजुर्गों के नेता दिग्विजय-कमलनाथ और युवाओं के नेता जयवद्र्धन-नकुलनाथ, बाकी कांग्रेस अनाथ। कोरोना में मौतों के मामले में मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस लाशों पर राजनीति करती है उसे जिंदा लोगों की फिक्र नहीं है।

तन्खा ने की तारीफ-दिग्विजय का तंज :
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मामले में कांग्रेस के दो धड़े दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में नई उड़ानें शुरु होने पर सांसद विवेक तन्खा ने सिंधिया को शुक्रिया कहा जबकि कांग्रेस इसे झूठा श्रेय लेने की कोशिश बता रही है। तन्खा ने ट्वीट कर कहा कि धन्यवाद स्पाइस जेट, दिल्ली - जबलपुर - सूरत को नई फ्लाइट शेड्यूल में शामिल करने के लिए। ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्री पद ग्रहण के चंद दिनों में जबलपुर शहर को यह सौगात मिली। धन्यवाद। माधवराव जी भी हमेशा ग्वालियर के बाद जबलपुर को प्राथमिकता देते थे ।आप से भी यही उम्मीद है। वहीं दिग्विजय सिंह ने भी सिंधिया पर तंज कसते हुए धन्यवाद कहा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि धन्यवाद महाराज। अब अतिथि शिक्षकों को उनका हक और कोरोना से मरने वाले परिवारों को मुआवजा भी दिलवा दें। इस पर गृह मंत्री ने कहा कि विवेक तन्खा ने सिंधिया की तारीफ की है, लेकिन कांग्रेस को अपने विवेक को संभालना चाहिए।