11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्ट ब्लॉकेज की तरह हाथ-पैरों की नसों में होता है ब्लॉकेज, अब यहां होगा इसका इलाज

एम्स में आई डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी (डीएसए) मशीन १५ दिन में होगी शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 4 May 2018, 8:50 AM IST

AIIMS

AIIMS

भोपाल. ब्लॉकेज का नाम सुनते ही हम हार्ट ब्लॉकेज के बारे में बात करने लगते हैं, लेकिन हाथ और पैरों की नसों में भी ब्लॉकेज आ जाते हैं, जो जीवन के लिए इतने ही खरतनाक होते हैं। इन ब्लॉकेज को खोलने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में 15 दिन में हाथ-पैर व अन्य अंगों में नसों का ब्लॉकेज खोलने की सुविधा शुरू हो जाएगी।

इसके लिए यहां डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी (डीएसए) मशीन लगाई जा रही है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पहली बार इस मशीन से मरीजों का उपचार किया जाएगा। कुछ साल पहले बीएमएचआरसी में यह मशीन लगाई गई थी, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट ना होने के कारण इसका उपयोग नहीं हो सका।

दो हजार रुपए में हो जाएगा उपचार
नसों में खून का थक्का जम जाने से ब्लॉकेज हो जाता है। जिस जगह यह थक्का जमता है, उस अंग में सूजन और दर्द होने लगता है। कई बार यह थक्का टूटकर दिल तक पहुंच जाता है, जो जानलेवा होता है। इन मशीन से एक घंटे में इस ब्लॉकेज को पूरी तरह हटाया जा सकता है। एम्स में इस उपचार के लिए दो से तीन हजार रुपए खर्च करने होंगे, जबकि निजी अस्तपालों में इसके लिए १५ से २० हजार रुपए खर्च करना होते हैं।

मेमोग्राफी की सुविधा भी इसी महीने से

एम्स में स्तन कैंसर की जांच के लिए मेमोग्राफी की सुविधा भी इसे महीने से शुरू की जा रही है। मेमोग्राफी मशीन आ चुकी है, इंस्टालेशन की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल शहर के किसी सरकारी अस्पताल में मेमोग्राफी जांच की सुविधा नहीं है। स्तन कैंसर की जांच का यह सबसे आसान तरीका है।

इनका कहना है
डीएसए मशीन और मेमोग्राफी के इंस्टालेशन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यह सुविधाएं मरीजों को मिलने लगेंगी। साथ ही ९०० बिस्तरों के अस्पताल को शुरू करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

- डॉ. नितिन नागरकर डायरेक्टर, एम्स भोपाल