10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलखनंदन की काव्य परंपरा को 10 युवाओं ने किया जीवंत

पोएटिक ईव बाय योविन और ओपन माइक का आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

hitesh sharma

•

Updated: 3 Sep 2018, 2:17 PM IST

काव्य परंपरा

अलखनंदन की काव्य परंपरा को 10 युवाओं ने किया जीवंत

भोपाल। अलखनंदन की 'काव्य परंपरा' पर रविवार शाम नटबुंदेले नाट्य संस्था द्वारा डिपो चौराहा स्थित टी टॉक्स में 'पोएटिक ईव बाय योविन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के युवा कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। इसमें अंशपायन सिन्हा, जितेन्द्र परमार (स्क्रीनप्ले राइटर), शिव कटारिया (अभिनेता), रिया तीथार्नी (एक्ट्रेस), हरिनारायण विश्वकर्मा (चित्रकार), याशिका, सौरभ, योगेश (लेखक), सुभाष जाटव, अभिषेक शास्त्री और पवन पाटीदार ने भाग लिया।

तेरा इंकार और तमाम, गुजारिशें मेरी...
इस कवितामयी शाम में युवा कवियों में सबसे पहले पवन पाटीदार ने तू भी मर्यादा सीख ले... कविता का पाठ किया। इसके बाद अभिषके शास्त्री ने एक तेरा इंकार और तमाम, गुजारिशें मेरी... कविता का पाठ कर सभी को भावुक किया। वहीं तुझसे मेरा मुझसे तेरा दो धर्मों सा नाता है 'एक ही हैं हम' जमाना हमें अलग बताता है... का पाठ कर जैकी भावसार ने सभी तालियां बटोरीं। इस शाम में शिव ने मुझे अब घर में घुटन सी होती है... का पाठ किया।

कहानियों ने किया भावुक
द सेक्रेड माइक ग्रुप द्वारा मी एंड यू कैफे में रविवार को ओपन माइक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के 16 से लेकर 40 साल के 30 से ज्यादा नए कलाकारों ने हिस्सा लिया। ओपन माइक में कलाकारों ने कविता, कहानी पाठ स्टैंडअप कॉमेडी और विभिन्न म्यूजिकल इंसेट्रुमेंट की प्रस्तुति दी। प्रोग्राम के शुरुआत में सनी कुमार ने मुस्कान- एक वैश्या की कहानी सुनाई, जिसे सुनकर लोग भावुक हो गए। वहीं स्टैंडअप कॉमेडियन राहुल शुक्ला और आदित्य ने लोगों को हसां-हसांकर लोट-पोट किया। हंसी का ये सिलसिला यहीं नहीं थमा।

बॉलीवुड गीतों पर झूमे दर्शक
कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए श्रेया त्रिवेदी ने आज जाने की जिद न करो और मुस्कान ने चिकनी चमेली गाकर सभी को झूमा दिया। वहीं निशांत उपाध्याय,गौरव धनोतिया, रोहित सोनी और आकांक्षा की प्यार की कविताओं ने सभी को मोहित कर दिया। निखिल महेश ने बांसुरी वादन से बॉलीवुड के गाने सुनाकर कार्यक्रम का समापन किया।