
मध्य प्रदेश में अब एक और बीमारी की दस्तक, स्क्रब टाइफस को लेकर अलर्ट जारी, जानिए लक्षण
भोपाल. एक तरफ तो मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच लंपी वायरस के मामलों के बीच अब एक नई बीमारी ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में अब स्क्रब टाइफस का खतरा बढ़ने लगा है। बता दें कि, वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर के प्रभावित जिलों में अलर्ट जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के सागर, छतरपुर, सीधी, जबलपुर और भी कई जिलों में मामले सामने आए हैं। जानकारों की मानें तो चूहे और छछूंदर के जरिए ये जानलेवा बीमारी फैल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों को अलर्ट किया है। बुखार, सिर दर्द शरीर के कई भागों में दाने निकलना इस बीमारी के लक्षण हैं। बीमारी से निमोनिया और दिमागी बुखार की भी संभावनाएं अदिक होती हैं। रोकथाम और सर्वे से लेकर इलाज के लिए गाइडलाइन के अनुसार काम करने के निर्देश दिए हैं। वायरस वाले जिलों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
अब लक्षण के आधार पर होगी जांच
स्क्रब टाइफस एक प्रकार के कीट के काटने से फैलता है, इससे लोगों को बुखार भी आती है, किसी भी व्यक्ति को स्क्रब टाइफस होता है तो उसके लक्षण उसे एक से दस दिन में नजर आने लगते हैं, लोगों को स्क्रब टाइफस की चपेट में आने से सिर में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, बुखार, ठंड लगकर बुखार आता है, जहां ये कीट काटता है वह स्किन का रंग गहरा हो जाता है, कुछ लोगों की त्वचा पर लाल लाल चखते भी नजर आते हैं। लेकिन ये साफ नहीं है कि ये लक्षण ही स्क्रब टाइफस के हैं, हो सकता है कि ये समस्या आपको सामान्य बीमारियों से भी हो जाए, लेकिन जो मरीज अभी तक सामने आए हैं, उनमें ये लक्षण नजर आए हैं, इससे बचने के लिए आप साफ सफाई का बिल्कुल ध्यान रखें, घर में मच्छर व कीट की रोकथाम करें।
कोबरा सांप ने उगले अंडे, हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने
Updated on:
30 Aug 2022, 11:55 AM IST
Published on:
30 Aug 2022, 11:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.