
mp weather update : मध्यप्रदेश मौसम विभाग की भविष्यवाणी बिलकुल सटीक बैठी है और मंगलवार को दोपहर बाद भोपाल में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। शहर में तेज भरी आंधी चली और कई स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। भोपाल के अलावा प्रदेश के कई जिलों में भी मंगलवार को मौसम बिगड़ा रहा और आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। सोमवार देर रात से ही मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जो मंगलवार को भी जारी है। वहीं दोपहर के बाद अचानक भोपाल का मौसम भी बिगड़ गया और तेज आंधी तूफान के साथ भोपाल में बारिश के साथ कई जगहों पर ओले भी गिरे।
मंगलवार को मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जो बुलेटिन जारी किया है उसमें कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
YELLOW ALERT: विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, भिंड, मुरैना, बालाघाट, सिवनी, देवास, सिंगरौली, सीधी, नर्मदापुरम, हरदा, खरगोन, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, रीवा, मऊगंज, शहडोल, आगरमालवा, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, नरसिंहपुर और सागर जिलों में गरज चमक/वज्रपात के साथ झंझावात एवं हवाएं चलने की संभावना है।
ORENGE ALERT: बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, शिवपुरी, दतिया, सतना, मैहर, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, मंडला, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अनूपपुर और उमरिया जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
Updated on:
27 Feb 2024, 4:41 PM IST
Published on:
27 Feb 2024, 4:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.