अरुण तिवारी
भोपाल. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव-2019 के लिए नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत कांग्रेस देशभर में एक करोड़ बूथ सहयोगी तैयार करेगी। एआइसीसी ने इसके निर्देश प्रदेश कांग्रेस के सभी अध्यक्षों को जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इस योजना पर विशेष फोकस करने को कहा गया है, ताकि इसका फायदा विधानसभा चुनाव में भी मिल सके। राहुल के नए प्लान के तहत एक बूथ पर 10 कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे, जिनको बूथ सहयोगी कहा जाएगा। देशभर के 10 लाख बूथ हैं। इस हिसाब से बूथ सहयोगियों की संख्या एक करोड़ होगी। पार्टी अपने एक बूथ सहयोगी को 20-25 घरों का जिम्मा देने जा रही है।