नहीं मिल रही मनचाही तारीख
अमरनाथ यात्रा के लिए मनचाही तारीख नहीं मिलने के कारण कई श्रद्धालु पंजीयन नहीं करवा पा रहे हैं। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के ङ्क्षरकू भटेजा ने बताया कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए भोपाल के तीन बैंक जम्मू कश्मीर बैंक जवाहर चौक, पंजाब नेशनल बैंक टीटी नगर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया न्यू मार्केट को अधिकृत किया गया है। पिछले सालों की तुलना में इस बार ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजीयन करवा रहे हैं, पिछले दो सालों से अमरनाथ यात्रा कोरोना संक्रमण के कारण हो नहीं पाई थी। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद यह पहली यात्रा है। इसलिए इस बार शिवभक्तों ंमें इस बार यात्रा को लेकर ज्यादा उत्साह है।