14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंधिया की सालाना कमाई डेढ़ करोड़, अरबों की संपत्ति के मालिक

- राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में शपथ पत्र में दी जानकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Alok Pandya

•

Updated: 14 Mar 2020, 6:03 AM IST

jyotiraditya scindia

सिंधिया की सालाना कमाई डेढ़ करोड़, अरबों की संपत्ति के मालिक

भोपाल। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा चुनाव का नामांकन भरने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया की सालाना आय लगभग 1 करोड़ 57 लाख रुपए है। सिंधिया राजपरिवार के वारिस होने के कारण उनके पास अरबो रुपए की अचल संपत्ति है। हावर्ड यूनिवर्सिटी से बीए इकॉनोमिक्स और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए करने वाले ज्योतिरादित्य ने अपने शपथ पत्र में अपने ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के अकांउट की जानकारी भी दी है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पांच साल के इनकम टेक्स रिटर्न की जानकारी दी है। इसके अनुसार 2018-19 में उनकी आय 1,57,48100 रुपए थी। उनकी पत्नी की सालाना आय 4 लाख 75 हजार रुपए और पुत्र महाआर्यमन की सालाना आय 2 लाख 7 हजार रुपए थी। सिंधिया ने अपने घोषणा पत्र में हिंदु अविभाजित परिवार के रूप में जीवाजी राव सिंधिया परिवार की सालाना आय 4 लाख 72 हजार रुपए भी घोषित की है।

ंसिंधिया पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और ना ही कोर्ट में कोई प्रकरण चल रहा है।

प्रापर्टी की जानकारी-
ज्योतिरादित्य सिंधिया-

हाथ में नकद- 25 हजार
बैंक में जमा- 3 करोड़ 2 लाख स्वयं के खाते में

पत्नी के खाते में- 6 लाख 62 हजार
राजपरिवार के खाते में- 19 करोड़ 96 लाख

म्यूच्युअल फंड में निवेश- लगभग सवा 10 लाख
वाहन- बीएमडब्ल्यू कार

राजपरिवार के आभूषण की कीमत- 16 करोड़ 34 लाख
राजपरिवार की कृषि भूमि की कीमत- 181 करोड़ 9 लाख

सिंधिया के पास स्वयं की कृषि भूमि नहीं है
आवासीय मकान- 31 करोड़ 97 लाख

राजपरिवार का आवासीय मकान- 115 करोड़ 91 लाख
अचल संपित्त में ग्वालियर का जयविलास पैलेस, श्रीगोंदा महाराष्ट्र की जमीन, लिंपनगांव महाराष्ट्र की जमीन, रानी महल, हिरन वन कोठी, राकेट कोर्ट, शांति निकेतन, छोटी विश्रांति, विजय भवन, पिकनिक स्पॉट भूत बंगला, घंटी घर, रोशनी घर, घुड़साल और तबले को शामिल किया गया है। इसके साथ ही मुंबई में समुद्र महल में फ्लेट भी है।

बीएसएनएल के एक फोन कनेक्शन के लगभग 6 लाख 52 हजार के बिल का मामला भोपाल की कोर्ट में चल रहा है। यह फोन राजमाता विजयाराजे सिंधिया के नाम पर था।