11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी के चलती स्कुल बस में बड़ा हदसा होते- होते टला, लाख- लाख बचे छात्र.. देखें पुरा मामला

Dps बस में लगी आग.....बस में बच्चे भी बैठे थे। बाल बाल बचे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 20 Mar 2018, 4:12 PM IST

dps bus

भोपाल। मध्यप्रदेश कि राजधानी भोपाल से तुरंत आ रही बड़ी खबर में राजधानी के सड़क पर दौड़ रही एक स्कुल बस में आग लग गई।

सामने आ रही तस्वीरों से यह पता चल रहा है कि यह स्कुल बस राजधानी के प्रतिष्ठित स्कुल डीपीएस कि है। घटना उस वक्त कि है जब बस में स्कुली बच्चे सवार थे। बस बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रही थी।

वहां मौजुद कंडेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार उस समय बस में 8 से 10 बच्चे सवार थे। कंडेक्टर ने बताया कि, बस के चलते चलते ही बस के आगले हिस्से में दरवाजे के पास ही बच्चों को धुंआ निकलता दिखाई पड़ा।

जिसे देखकर बच्चों ने शोर मचाना चालू कर दिया। जिसके फौरन बाद ही ड्रायवर ने बस किनारे लगाई और बच्चों को बस से नीचे उतार लिया गया।

ऐसी लगी थी आग

कंडेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंडेक्टर ने जब आवाज सुनी तो वह आग कि तरफ आगे बढ़ गया। ड्रायवर ने बस किनारे लगा दी। कंडेक्टर ने एक - एक कर के सभी बच्चों गेट खोल कर बाहर निकाला।

उसके मुताबिक बस के गेट वाले हिस्से के वायर्स में आग लग गई थी। जिसका कारण गर्मी या शार्ट सर्किट भी हो सकता है।

इंजन में लगी थी आग

घटना स्थल पर मौजुद प्रत्य़क्ष दर्शीयों का कहना है कि, चलती दोपहर के करीब दो बज कर पचास मिनट पर डीपीएस स्कुल कि बस में सड़क पर चलते- चलते उसके इंजन कि तरफ से धुंआ निकलते हुए दिखाई पड़ा। बस के रकने के बाद जब उसे खोल कर देखा गया तो उसके अंदर के तारों में आग लग गई थी।

अब आग वायर्स में हुए शार्ट सर्किट से लगी थी या फिर गर्मी के वजह से लगी थी, यह अभी स्पष्ट रुप से कह पाना मुश्किल है।

दुर्घटना में 4 बच्चों व ड्राइवर की मौत हो गई है। 4 बच्चे वेंटिलेटर पर हैं ...

ऐसे ही कुछ दिनों पहले श्रुति लुधियानी उन चार मासूम बच्चों में शामिल थी जो इंदौर डीपीएस बस हादसे में चल बसी। शनिवार को श्रुति के माता पिता ने उसे दुल्हन बनाकर अंतिम विदाई दी। लुधियानी दंपत्ति के विवाह के बाद कोई संतान नहीं थी और विवाह के 20 साल बाद टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक से उन्हें श्रुति मिली थी।

लंबे समय बाद मां बाप बनने की खुशी परिवार में देखते बनती थी। श्रुति को लेकर माता पिता के बेहिसाब सपने थे लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। शुक्रवार को हादसे की मनहूस घड़ी ने बरसों की मन्नत और भविष्य के असंख्य सपनों का खून कर दिया। बॉम्बे अस्पताल में जब इलाज के दौरान श्रुति की मौत की खबर आई तो परिजन का रो रोकर बुरा हाल था।

जैसे ही श्रुति के पोस्टमार्टम की बात आई मां बिलखने लगी और कहा की मेरी फूल सी बेटी का पोस्टमार्टम मत करिए। गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल के बस हादसे में श्रुति के साथ 3 अन्य मासूम बच्चों समेत ड्राइवर की भी मौत हो गई है।