30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्कू भाई की आवाज सुनकर इकट्ठे हो जाते हैं इलाके के कौवे, यकीन न हो तो देख ले वीडियो

- भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है- आवाज देकर कौवों को बुला लेते हैं अक्कू भाई- राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं अक्कू भाई- सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोग हो रहे हैरान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Feb 2023, 4:31 PM IST

News

अक्कू भाई की आवाज सुनकर इकट्ठे हो जाते हैं इलाके के कौवे, यकीन न हो तो देख ले वीडियो

भारत में हुनरमंदों की कोई कमी नहीं है। इसकी गवाही सोशल मीडिया खुद बयां करता है। कुछ लोग अपने टैलेंट के दम पर बैहद खतरनाक काम करते दिखते हैं तो कुछ अपने टैलेंट से हर देखने वाले को इमोशनल कर देते हैं। लेकिन, इस समय सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो इन सब से काफी अलग है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा वीडियो राजधानी भोपाल में रहने वाले अक्कू भाई का बताया जा रहा है, जो किसी भी स्थान से खुद कौवे की आवाज निकालकर इलाके में मौजूद आसपास के कौवों को बुला लेते हैं।


आपने ऐसे कई टैलेंटेड लोगों को देखा होगा, जो अपने मूंह से किसी पक्षी या जानवर की हूबहू आवाज निकाल लेते हैं। लेकिन, हम जिस भोपाली अक्कू भाई के बारे में बता रहे हैं वो कौवों की आवाज निकालकर उन्हें अपने पास बुला लेते हैं। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि, किस तरह मैदान में खड़े युवक ने कौवे की आवाज निकाली तो कुछ ही क्षण में वहां आसपास के पेड़ों पर मौजूद कौवे आसमान में उड़ते हुए आ गए।

यह भी पढ़ें- 'लड़कियों, घर वालों से पूछकर मोहब्बत किया करो... किसी की जान चली जाती है', स्टेटस लगाकर 11वीं के छात्र ने की सुसाइड


कौवे हुए इक्कठा

वीडियो में कैमरे के पीछे मौजूद लोग कहते सुनाई दे रहे हैं कि, अभी यहां पर एक भी कौवा नहीं है, लेकिन जब हमारे अक्कू भाई कौवे की आवाज निकालेंगे तो एक नहीं बल्कि बहुत सारे कौवे इकट्ठा हो जाएंगे। इसके बाद वो शख्स कौवे की आवाज निकालना शुरू करता है। जैसे ही वह शख्स कौवे की आवाज निकालता है धीरे-धीरे करके वहां बहुत सारे कौवे इकट्ठा हो जाते हैं। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

यह भी पढ़ें- गर्भवती महिला की मौत के बाद भी अस्पताल में घंटों इलाज करते रहे डॉक्टर, पुलिस पहुंची तो हुए फरार

ये है असल वजह

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद बर्ड्स एक्सपर्ट का कहना है कि, शख्स की ओर से जिस तरह की आवाज निकाली जा रही है वो आवाज जब कौवा संकट में होता है तब निकालता है। ऐसे में आसपास मौजूद कौवे पीड़ित आवाज की तरफ उड़ते हुए उसे बचाने आ जेते हैं। यही कारण है कि, युवक द्वारा आवाज निकाले जाने के बाद वहां आसपास कौवों के झुंड इकट्ठा हो जाते हैं।