छावनी मंगलवार के एक मकान में जुआ खेल रहे १३ लोगों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दर्जनों मोबाइल और ३ लाख ७२ हजार रुपए जब्त किया है। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि छावनी मंगलवारा स्थित जुनेद के मकान में जुआ चल रहा है। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस यहां जुआ खेल रहे १३ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार आरोपियों में छावनी मंगलवारा निवासी नफीस (५०), असलम कुरैशी ( ३८) निवासी काजी कैंप, मंसूर (२३) निवासी बाग फरहत, जावेद (३६) निवासी छावनी रोड, मो. हबीब (३४) निवासी कबीटपुरा, अजीम (३०) निवासी कोलीपुरा तलैया, मो.़ जुनेद खान ( ३४) निवासी छावनी मंगलवारा, जावेद खान (३५) निवासी आरीफ नगर, शाहिद (३२) निवासी इस्लामपुरा, इलियास (३५) निवासी दशहरा मैदान टीटीनगर, मारूफ (३२) निवासी एेशबाग, मो.़ आरीफ (३८) निवासी कबाड़खाना पीरगेट, आफाक (२५) निवासी अटल नेहरू नगर शामिल हैं।