ज्योतिरादित्य भी कर चुके हैं समर्थन
कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का समर्थन कर चुके हैं। सिंधिया ने कहा था- जम्मू कश्मीर और लद्दाख को लेकर उठाए गए कदम और भारत देश मे उनके पूर्ण रूप से एकीकरण का मैं समर्थन करता हूं। संवैधानिक प्रक्रिया का पूर्ण रूप से पालन किया जाता तो बेहतर होता, साथ ही कोई प्रश्न भी खड़े नहीं होते। लेकिन ये फैसला राष्ट्र हित मे लिया गया है और मैं इसका समर्थन करता हूं।