भोपाल. मध्यप्रदेश कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भी शामिल हो गए हैं। अरुण यादव ने कहा- मध्य प्रदेश में 15 सालों तक ईमानदार पार्टीजनों के साथ किये गए संघर्ष के बाद 8 महीनों मे जो स्थितियां सामने आ रही हैं, उसे देखते हुए बहुत व्यथित हूं। यदि इतनी जल्दी इन दिनों का आभास पहले ही हो जाता तो शायद जान हथेली पर रखकर जहरीली और भ्रष्ट विचारधारा के खिलाफ़ लड़ाई नहीं लड़ता, बहुत आहत हूं। अरुण यादव ने अपने ट्वीट के साथ कई पुरानी फोटो भी पोस्ट की हैं। इन पुरानी फोटो को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है।